Posts

*किसानों पर अब महंगाई का संकट**मोदी सरकार के निर्णय से किसानों को आर्थिक चोट मिल रही है**मोदी सरकार के राज में आय दुगुना नहीं हुआ बल्कि उत्पादन लागत दुगुना हो गया है**पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने कहा*

Image
*किसानों पर अब महंगाई का संकट* *मोदी सरकार के निर्णय से किसानों को आर्थिक चोट मिल रही है* *मोदी सरकार के राज में आय दुगुना नहीं हुआ बल्कि उत्पादन लागत दुगुना हो गया है* *पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने कहा* सेलुद*****पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। अब मोदी सरकार के निर्णय ने उन्हें आर्थिक चोट दी है। संकट में फंसे अन्नदाताओं को अब  डीएपी खाद महंगे दामो में खरीदना पड़ेगा ।  महंगे होते रासायनिक खाद के दाम से अब किसानों की लागत में भारी बढ़ोतरी होना तय है। पेट्रोल-डीजल के बाद मंहगी के बाद अब खाद महंगा होने से  खेती अब घाटे का सौदा बन रही है, लगातार रासायनिक उर्वरक खाद के भाव में बढ़ोतरी हो रही है। बात तो किसानों की आय दोगुनी करने की थी, इसके उलट आय दोगुनी तो नहीं हुई, बल्कि किसानों की लागत में बढ़ोतरी की जा रही है। अब बढ़े हुए रासायनिक खाद की कीमतों से किसान आक्रोशित हैं। बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेना चाहिए। साल 2014 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने का वादा करते थे। लेकिन ज...

*नवनियुक्त प्रधानपाठको का बैठक लेकर नये जिम्मेदार के लिए शुभकामना भी दिये*

Image
सेलुद**-आज संकुल केंद्र घुघुवा द्वारा नवनियुक्त प्रधानपाठक श्री खिलावन सिंग  कुर्रे प्राथमिक विद्यालय घुघुवा श्री किशोर कुमार कुर्रे प्राथमिक विद्यालय राखी श्री चिंता राम भार द्वाज  का संकुल केंद्र घुघुवा के सभी शिक्षकों द्वारा  covid 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए स्वागत किया गया और  संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा द्वारा सभी प्रधानपाठक का आवश्यक मीटिंग आयोजित कर शासन के मत्त्वपूर्ण योजना से अवगत कराया जिसमे स्वच्छ भारत पुरस्कार,100 दिन पठन कौशल,की जानकारी एवम ऑनलाईन cg स्कूल में एंट्री,ऑनलाईन क्लास, शाला संचालन 10 से 4 बजे तक शिक्षक द्वारा विद्यालय में रहकर टी एल एम  निर्माण, आललाइन क्लास लेना,व्हाट्सएप द्वारा क्लास लेना,नीव कार्यक्रम की समीक्षा  के साथ सभी शिक्षकों को नवा जतन का प्रशिक्षण दिया गया जिससे बच्चों को उपच रात्मक शिक्षण  में लिए।

आपदा के समय में आपदा को और बढ़ाने वाला बजट है : खिलेश मारकंडे

Image
आपदा के समय में आपदा को और बढ़ाने वाला बजट है  : खिलेश मारकंडे सेलुद। पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे  ने केंद्रीय वित्तमंत्री  निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए गए चौथे बजट को सर्वहारा वर्ग के लिए  बजट में कुछ भी नहीं है। उन्होंने एक बयान में कहा कि आकडो का बजट बताया वही ग्रामीण लोगों को इस बजट से राहत नहीं मिलेगा ।बल्कि   महिलाओं ,युवाओ, किसानों, लघु उद्यमियों गांव, गरीबो और व्यापारियों का कही भी ख्याल नहीं रखा गया है। यह बजट आपदा के समय में महंगाई बढ़ाकर लोगों को और आपदा प्रदान करने वाली बजट साबित होगी । छत्तीसगढ की जनता के लिए इस बजट में कुछ भी विशेष  नहीं है सिर्फ आकडो में उलझाकर  छलावा  बस है । यह कोरोना काल के समय में ऐसे बजट से वैश्विक आर्थिक तंगी और मंदी की ओर देश अग्रसर होगा।  जिसमे गांव  गरीब व ग्रामीण  समाज के किसी भी वर्ग का सही सही  ध्यान नहीं  रखा गया है।आम आदमी के लिहाज से  बजट सही नहीं  है। पूरी दुनिया मे वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आर्थिक अर्थ व्यवस्था चरमरा गए ऐसे समय मे भारत के अर्थ व्यव...

*गणतंत्र दिवस पर संकुल केंद्र घुघुवा द्वारा संकुल स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित*

Image
*गणतंत्र दिवस पर संकुल केंद्र घुघुवा द्वारा  संकुल स्तरीय  ऑनलाइन  कार्यक्रम आयोजित* सेलुद**संकुल केंद्र संकुल केंद्र घुघुवा द्वारा कोरोना महामारी ( covid 19 ) के कारण covid 19 के गाईड लाइन का ध्यान  रखते हुए संकुल स्तरीय वर्चुअल   *गणतंत्र दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम पूर्व माध्यमिक शाला अमेरि के प्रधान पाठक देव लाल पटेल प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अरुण कुमार मरकाम मरकाम एवं समस्त शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सरस्वती वंदना प्राथमिक शाला अमेरी  शिक्षिका टिकेश्वरी वर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक शाला घुघुवा  के शिक्षिका गुल्ली पुरामे,एकता वर्मा  प्राथमिक विद्यालय घुघुवा के दीपिका   ठाकुर के द्वारा राज्यगीत  प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन खिलेश वर्मा संकुल समन्वयक घुघुवा  द्वारा किया गया ।सर्वप्रथम संकुल केंद्र घुघुवा के आन बान शान अभिषेक वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुघुवा, आदित्य नारायण वर्मा...

*मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से छत्तीसगढ के युवा बेरोजगारों को मिलेगा काम*

Image
राज्य में आर्थिक एवं सामाजिक समृद्धि हेतु यह आवश्यक है कि राज्य का युवा वर्ग आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी हो, आत्मनिर्भर हो, उनकी कार्य क्षमता का पूर्ण उपयोग हो, योग्यता के अनुरूप उनका स्व-उद्यम स्थापित हो, ताकि राज्य के युवा वर्ग की समग्र शक्ति का लाभ राज्य को प्राप्त हो सके। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू की है। cg mukhyamantri yuva swarojgar yojana 2022 वर्तमान में यह पाया गया है कि स्व-रोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन में ऋण की आपूर्ति हेतु बैंकों / वित्तीय संस्थाओं का उद्देश्य अपने ऋण की वसूली ही प्रमुखता होती है। इसी कारण युवा वर्ग को पूर्ण प्रतिभा / कार्यशील होने के बावजूद भी ऋण नहीं मिल पाता है क्योकि बैंकों / वित्तीय संस्थाओं की कोलेटरल सिक्योरिटी एवं तृतीय पक्ष की गारंटी देने में यह वर्ग समर्थ नहीं हो पाता। स्व-रोजगार की इस समस्या के दीर्घकालीन निराकरण हेतु यह आवश्यक है कि राज्य शासन की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता, समर्थन, प्रोत्साहन व सहारा दिया जाये, ताकि राज्य का युवा वर्ग अपनी योग्यता व कार्यक्षमता के अनुरूप स्व-उद्यम स्थापित ...

*कल 22 जनवरी को सुबह 10-30 बजे मनाई जायेगी उदयराम वर्मा जी की पुण्यतिथि 43 वी पुण्यतिथि*

Image
*कल 22 जनवरी को उदयराम वर्मा की पुण्यतिथि मनाई जायेगी*  सेलुद**उदयराम स्मारक स्थल बाजार चौक सेलुद में कल सुबह 10-30 बजे पुण्य तिथि मनाई जायेगी ।पाटन विधानसभा में मंत्री जी के नाम से विख्यात उदयराम वर्मा जी का कल 43 वी पुण्यतिथि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जायेगी ।इस अवसर पर ग्राम के सभी प्रबुद्ध जनो से अनुरोध है कि आप सभी अपनी उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति प्रदान कर सफल बनावें।

*ग्राम औधी में गाँव में बिना मास्क घुम रहे लोगों को मास्क वितरण किया गया*

Image
  औधी मे पंचायत पर कोविड वैक्ससीनेशन टीम ने कोविड अनुकूल व्यवहार की शिक्षा के साथ बगैर मास्क पहने घुम रहे लोगों को निशुल्क मास्क वितरण किया इस संबंध मे सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि वैक्ससीनेशन के साथ लोगों मे मास्क पहने के आवश्यकता पर जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया लोगो को सी एच ओ ओमेशवरी साहू ने बिना मास्क पहनकर संक्रमण के समय घुमने ओर  दो गज की दूरी नही अपनाने की दुष्प्रभाव से अवगत करते हुए बताया कि तीसर लहर ओर ऐसी सभी सकंमण की लहर जिसमे समुदाय स्तर पर फैलाव होने लगे तो मास्क पहने से बचाव होता है आज बुस्टर डोज 30व्यक्ति व दूसरी डोज 16 लोगो ने लगाया है गाम वासियो ने कहा हम अपने गाम मे सभी को वैक्सीन डोज लगाने हर संभव प्रयास करेगे इसी दौरान कुष्ठ के मरीज की नियमित जांच कर मासिक दवा उपलब्ध कराई गई कार्यक्रम मे बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ,महिला प्रयवेक्षक श्रीमति आर विश्वास कुष्ठ के एन एम ए जे डी मानिकपुरी ओर मितानिन कुमुद ठाकुर, डेहरीन यादव उपस्थित रहे