*तरीघाट में खारून नदी का पानी सहेजने की पहल: ग्राम पंचायत ने एनीकेट के गेट बंद कराने और मरम्मत का काम किया शुरू*
तरीघाट में खारून नदी का पानी सहेजने की पहल: ग्राम पंचायत ने एनीकेट के गेट बंद कराने और मरम्मत का काम किया शुरू सेलुद/पाटन:*** बरसात का मौसम समाप्त होते ही पाटन क्षेत्र के पुरातात्विक गांव तरीघाट में गर्मी के दिनों के लिए पानी सहेजने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए ग्राम पंचायत ने एक अहम निर्णय लेते हुए खारून नदी पर बने तरीघाट एनीकेट के गेटों को बंद करना शुरू कर दिया है, जिससे नदी का पानी अब एनीकेट में एकत्रित होने लगा है। जल संरक्षण की पहल: पंचायत का मुख्य उद्देश्य बरसात के बाद बहने वाले पानी को रोककर आगामी गर्मी के लिए सुरक्षित रखना है। क्षतिग्रस्त गेटों की मरम्मत: बरसात के तेज बहाव से एनीकेट के कुछ गेटों को पहुंचे नुकसान को देखते हुए पानी के रिसाव को रोकने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों और मवेशियों को राहत: एनीकेट में पर्याप्त पानी रुकने से ग्रामीणों को दैनिक निस्तारी कार्यों और पशुओं के लिए पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भूजल स्तर में सुधार: लंबे समय तक पानी के ठहराव से आसपास के क्षेत्रों में...