तंदुला नहर में बड़ा हादसा: कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया 15 वर्षीय खिलाड़ी तेज बहाव में बहा, तलाश जारी
तंदुला नहर में बड़ा हादसा: कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया 15 वर्षीय खिलाड़ी तेज बहाव में बहा, तलाश जारी
सेलूद/पाटन। छत्तीसगढ़ के पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा स्थित तंदुला नहर में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर के गुढ़ियारी से सेलूद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने आया 15 वर्षीय खिलाड़ी शिवम यादव नहर के तेज बहाव में बह गया।
हाथ-पैर धोने के दौरान फिसला पैर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम प्रतियोगिता स्थल के पास तंदुला नहर की ओर गया था। नहर के किनारे हाथ-पैर धोने के दौरान काई और ढलान होने के कारण उसका अचानक पैर फिसल गया। उस समय नहर में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और गहरे पानी में बह गया।
साथियों ने बचाने की कोशिश की, पर रहे असफल
शिवम को नहर में गिरते और बहते देख उसके साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पानी की अत्यधिक तेज धार के सामने उनकी कोशिशें नाकाम हो गईं। देखते ही देखते शिवम तेज पानी के बहाव में ओझल हो गया।
प्रशासनिक स्तर पर तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सेलूद के सरपंच खिलेश मार्कंडेय तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए पाटन पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश के लिए आवश्यक बचाव कार्य व कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Comments
Post a Comment