Posts

*पाटन क्षेत्र के किसान अपने खेत के पैरा का दान गोठान* *में जरुर करें* ** *जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे*

Image
*पाटन क्षेत्र के किसान अपने खेत के पैरा का दान गोठान* *में जरुर करें* ** *जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे* पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने पाटन क्षेत्र के ग्रामीण किसान  को अपने पैरा को गौठानो में दान करने की अपील किया  है । जिससे जानवरों को उपयुक्त चारा मिले व पराली जलाना न पड़े और पर्यावरण प्रदुषण से भी बचा जा सके ।छत्तीसगढ शासन के तरफ से गाँव गाँव में जन जागरुक कर  प्रचार कर रही है । किसान के खेतों में फसलों के कटाई के बाद जो पैरा होता है उसे अधिकतर किसान खेत में ही जला दे ते थे ,जिससे वायुमंडल तो गंदा होता था लेकिन आग लगने का खतरा मंडराया करता था, लेकिन पाटन क्षेत्र के गांव के किसानों  अब मिशाल  पेश करने की जरुरत है। किसानो व ग्रामीणों  को अब  संकल्प लेकर  उन पैरों को गौठान या गौशाला में दान करने की जरुरत है , ताकि जानवरों को आसानी से चारा मिल जाएगी और चरवाहे को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा,ग्रामीणों ने पैरादान करने की पहल से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे नरूवा,घुरूवा ,गरूवा,बारी को बचाने की मुहिम को गति मिलेगी । किसान आधुनिक तकनीकी क...

ब्लाक स्तरीय संविधान दिवस पाटन विधानसभा के ग्राम धमना में मनाया गया

Image
" वकीलों का दस्तावेज मात्र नहीं ,भारत के सभी लोगों के सम्मान का प्रतीक है  संविधान" तहसील स्तरीय संविधान दिवस एवं सम्मान समारोह में संविधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान को किया गया याद - पंथी के पुरोधाओं एवं संवैधानिक अधिकारों पर काम करने वाले बड़े चेहरों की उपस्थिति रही विशेष आकर्षण -  विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के संविधान को अंगीकृत अधिनियमित एवं आत्मार्पित करने का गौरवशाली ऐतिहासिक तिथि 26नवम्बर1949 को अक्षुण्ण एवं यादगार बनाने तहसील सतनामी समाज पाटन, सतनामी समाज धमना एवं सुपर 50 प्लस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 26नवम्बर को धमना में संविधान दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर विश्व के सबसे बड़े व श्रेष्ठ संविधान एवं संविधान शिल्पी व संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर ,जिनके 2वर्ष11माह18दिनों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप हमारे संविधान सभा ने इस महान धरोहर को स्वीकार किए थे, इस गौरवमय ऐतिहासिक महत्व के दिवस को देश के कोने कोने में संविधान दिवस के रूप में आयोजित कर, देश के महापुरुषों के सोच और विचारों अनुरूप, भारत के सभी लोगों ...

डाँ खुबचंद बघेल से सम्मानित उन्नत कृषक सेलुद की मिट्टी पानी व पीपल के पौधे को नेपाल ले जायेंगे

Image
फोटो  सेलुद की मिट्टी पानी अब नेपाल के  लुम्बिनी पवित्र स्थल में गौरव बढ़ायेगे   सेलुद***ग्राम अचानकपुर के उन्नत किसान व डाँ खुबचंद बघेल पुरुस्कार से  सम्मानित रोहित साहु अपने ग्राम अचानकपुर  छत्तीसगढ प्रदेश व भारत देश को गौरव दिलाने वाले है । रोहित साहु को आजादी के 75 वे वर्ष पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योध्दा  सम्मान 2021 सह दो दिवसिय मंथन शिविर में 27 - 28 नवम्बर खुनगाई लुम्बिनी नेपाल में पर्यावरण योध्दा के रुप में सम्मान पाने का आमंत्रण मिला है । जिसमें पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्ष  पीपल नीम तुलसी  संरक्षण अभियान  पटना बिहार में आयोजित होगा । जिसमें ग्राम अचानकपुर निवासी रोहित साहु खबरनामा ग्रुप द्वारा लगभग पांच वर्ष पुर्व से अपने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कार्य कर रहे है वहां के मिट्टी पानी व पीपल के पौधे को लेकर जायेंगे वहाँ  कार्यक्रम स्थल में उक्त चीजों का पवित्र पौधे  रोपे जायेंगे ।ग्राम सेलुद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पवित्र भुमि की मिट्टी पानी व पौधा लुम्बिनी के पवित्र स्थल में लगने से पाटन ...

*अखाड़ा प्रदर्शन के साथ मना ग्राम सेलुद में मातर पर्व*

Image
फोटो कुर्सी दौड़ अखाड़ा प्रदर्शन के साथ मातर पर्व के साथ मना दीवाली त्योंहार सेलूद -----दीपावली पर्व जो खुशियों का त्यौहार मनाया जाता है, जो विभिन्न परम्पराओं का समेटे हुए हैं, इसी कडी मे ग्राम सेलूद जहाँ पर प्रतिवर्ष अखाड़े बच्चों के कुर्सी दौड़ खेल के साथ भाठापारा के मैदान में , कुर्सी दौड़ के साथ अखाड़ा के करतब और मातर पर्व मनाया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि के रुप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा जनपद सदस्य बबलू खिलेश मारकंडे सरपंच खेमिन साहू ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंछोर उपस्थित थे छृ। सेलूद में प्रतिवर्ष मातर मिलन कार्यक्रम ग्राम पंचायत व स्थानीय यादव समाज के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । पिछले कई सालो से उपस्थित ग्रामीण को खीर वितरण किया जाता था ।जिसे देखने गाँव भर का ग्रामीण उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाते है । लेकिन कोरोना संक्रमण दौर के कारण ग्रामीण खेलकुद में कुर्सी दौड़ ही कराया ।साथ ही खीर वितरण भी नहीं किया गया । समाज के संजय यादव ने बताया कि समाजिक परमपराओं का निर्वहन करते हुए हर साल यादव समाज ने विश...

*लोक कलाकार पंचराम बनपेला की 21 वी पुण्यतिथि मनी*

Image
फोटो पंचराम बनपेला की 21 वी पुण्यतिथि मनी स्थानीय कलाकारों का सम्मान किया गया सेलुद*** ग्राम सेलूद पटेल चौक के साक्षरता स्मारक स्थल पर लोक कलाकार स्वर्गीय पंचराम बनपेला की इक्कीसवी पुण्यतिथि मनाई गई ।ग्राम सेलूद के लोक कलाकार के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले लोक कलाकार अपने समय में लीला मंडली साक्षरता कला जत्था और क्षेत्र के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम छेरछेरा में अपनी अदभुत अभिनय के दम पर दर्शकों में छाप छोड़ने वाले लोक कलाकार पंचराम बनपेला को पटेल चौक में ग्रामीणों ने याद किया ।इस अवसर पर पुर्व सरपंच खेमलाल साहु ने बनपेला को याद करते हुए कहा की हमेशा हंसमुख स्वभाव और मिलनसार रहे बनपेला के साथ मिलने बतलाते है कि उनसे मिलने वाले क मन आनंदित हो जाता था उनके बातचीत करने का तरीका और हंसी ठिठोली मन को आनंदित कर देता था । गांव समाज व परिवार का मान बढ़ाने वाला कहा साथ ही उनके अपने लिए प्रेरणास्त्रोत भी बताया । इनक हुआ सम्मान युट्युब के माध्यम से प्रेरक शार्ट स्टोरी बनाने वाले गाँव के मदन वर्मा ऋतु थामी मेहत्तरु राम साहु बृजेश बंछोर उमेश साव ललिता सपहा खिलेन्द्र देवाँगन...
Image
 टीचर्स एसोसिएशन द्वारा बी इ ओ व एस डी एम पाटन को  ज्ञापन सौंपा गया   ***************************************** छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन पाटन द्वारा प्रांत स्तरीय चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत 19 अगस्त को क्रमोन्नति, पदोन्नति ,वेतन विसंगति ,28% महंगाई भत्ता तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले व अनुविभागीय अधिकारी पाटन  श्री विपुल कुमार गुप्ता  को मांग पत्र सह ज्ञापन सौंपा गया  । जिसमें एसोसिएशन के द्वारा  क्रमोन्नति,पदोन्नति,वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली,अनुकम्पा नियुक्ति,लंबित 16% महंगाई भत्ते,ग्रेच्युटी,अवकाश नगदीकरण की मांग को लेकर को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन पाटन जिला दुर्ग के द्वारा  मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव ,प्रमुख सचिव शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन सौपने के अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन पाटन के ब्लाक अध्यक्ष सालिक राम ठाकुर प्रांतीय पदाधिकारी ओमप्रकाश पांडेय जिला पदाधिकारी अनिल बनपेला ब्लाक पदाधिकारी बलराम वर्मा रामलखन फेकर हिरेन्द्र वर्मा थे उपस्थित ।

धान खरीदी केन्द्र सेलूद में जन्मदिन पर लगे जामुन के पौधे जन्मदिन पर ग्रुप के द्वारा लगाया जाता है पौधे

Image
सेलूद *** खबरनामा ग्रुप द्वारा छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओ एस डी आसिष वर्मा के जन्म दिन पर पौधरोपण किया गया । ग्रुप द्वारा लगातार चार वर्षों से जन्मदिन पर पौधरोपण का अभिनव आयोजन करते आ रहे है ।आज इसी कड़ी में खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा के साथियो द्वारा मिलकर धान खरीदी केंद्र सेलूद में जामुन का पौधा लगाया। मिठाई भी बाँटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाई गई।इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति सेलूद के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बलराम वर्मा अजय सिह राजपूत कल्लू, कार्यक्रम संयोजक त्रिभुवन यदु टिल्लू,भागवत बंछोर, मोरध्वज साहू ग्राम पंचायत सेलूद के उपसरपंच चंचल यादव,खोमेश देवांगन,तामसेन साहू,शुभम साहू,अरुण राठौर, डोमेंद्र यादव,छोटू वर्मा,बसन्त चंद्राकर,प्रशान्त मौर्य, रोमन वैष्णव नारायण कुर्रे रुपेश साहू मनोज देवांगन,मनोज यदु,रेखराम ठाकुर सहित अन्य जन उपस्थित थे।