*अखाड़ा प्रदर्शन के साथ मना ग्राम सेलुद में मातर पर्व*

फोटो

कुर्सी दौड़ अखाड़ा प्रदर्शन के साथ मातर पर्व के साथ मना दीवाली त्योंहार

सेलूद -----दीपावली पर्व जो खुशियों का त्यौहार मनाया जाता है, जो विभिन्न परम्पराओं का समेटे हुए हैं, इसी कडी मे ग्राम सेलूद जहाँ पर प्रतिवर्ष अखाड़े बच्चों के कुर्सी दौड़ खेल के साथ भाठापारा के मैदान में , कुर्सी दौड़ के साथ अखाड़ा के करतब और मातर पर्व मनाया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि के रुप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा जनपद सदस्य बबलू खिलेश मारकंडे सरपंच खेमिन साहू ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंछोर उपस्थित थे छृ। सेलूद में प्रतिवर्ष मातर मिलन कार्यक्रम ग्राम पंचायत व स्थानीय यादव समाज के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । पिछले कई सालो से उपस्थित ग्रामीण को खीर वितरण किया जाता था ।जिसे देखने गाँव भर का ग्रामीण उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाते है । लेकिन कोरोना संक्रमण दौर के कारण ग्रामीण खेलकुद में कुर्सी दौड़ ही कराया ।साथ ही खीर वितरण भी नहीं किया गया । समाज के संजय यादव ने बताया कि समाजिक परमपराओं का निर्वहन करते हुए हर साल यादव समाज ने विशेष तौर पर मातर मिलन समारोह कर रहे ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परमपरा को बचाये रख सके,व लोगों को उनसे अवगत करवाया जाए,मातर के दिन दिनभर विभिन्न प्रकार के पूजापाठ भी होते हैं जो सवेरे से शाम तक चलता है, जो यादव समाज के लोग बडी खुशी व धूमधाम व भाईचारे के साथ मिलकर करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रुप से ग्राम सेलूद में आज मातर पर्व का अयोजन किया गया जिसमें बच्चों का कुर्सी दौड़ के साथ बिसौहा यादव छेदुराम यादव के मार्गदर्शन में अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया ।इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा जनपद सदस्य खिलेश बबलू मारकंडे सरपंच खेमिन साहू ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंछोर अशोक यादव संजय यादव मन्नू यदु चिंटु टिकरिहा सुरेखा सेन तामसेन साहू अनिल बनपेला प्यारेलाल साहू कौशल बनपेला दउवा राम वर्मा बलराम वर्मा कीर्तन देवाँगन त्रिभुवन यदु सतीश साहू खिलेद्र साहू बल्लू राय रवि पटेल चुरामन यादव भेषानारायण सेन उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

महुदा में कल मनेगा 19वां भव्य पोला महोत्सव: बैल दौड़ और पारंपरिक खेलों का होगा आकर्षक आयोजन​*छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनूठी छटा: महुदा गांव में कल सजेगा 19वां पोला

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

*मटंग सरपंच अमित हिरवानी ने अनोखा कार्य करते हुऐ पूरा गाँव में बांटा करेले की सब्जी* *• तिज में माता बहनो के करू भात के लिए बाँटे गांव के सभी घर करेले,,*