Posts

Image
 टीचर्स एसोसिएशन द्वारा बी इ ओ व एस डी एम पाटन को  ज्ञापन सौंपा गया   ***************************************** छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन पाटन द्वारा प्रांत स्तरीय चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत 19 अगस्त को क्रमोन्नति, पदोन्नति ,वेतन विसंगति ,28% महंगाई भत्ता तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले व अनुविभागीय अधिकारी पाटन  श्री विपुल कुमार गुप्ता  को मांग पत्र सह ज्ञापन सौंपा गया  । जिसमें एसोसिएशन के द्वारा  क्रमोन्नति,पदोन्नति,वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली,अनुकम्पा नियुक्ति,लंबित 16% महंगाई भत्ते,ग्रेच्युटी,अवकाश नगदीकरण की मांग को लेकर को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन पाटन जिला दुर्ग के द्वारा  मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव ,प्रमुख सचिव शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन सौपने के अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन पाटन के ब्लाक अध्यक्ष सालिक राम ठाकुर प्रांतीय पदाधिकारी ओमप्रकाश पांडेय जिला पदाधिकारी अनिल बनपेला ब्लाक पदाधिकारी बलराम वर्मा रामलखन फेकर हिरेन्द्र वर्मा थे उपस्थित ।

धान खरीदी केन्द्र सेलूद में जन्मदिन पर लगे जामुन के पौधे जन्मदिन पर ग्रुप के द्वारा लगाया जाता है पौधे

Image
सेलूद *** खबरनामा ग्रुप द्वारा छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओ एस डी आसिष वर्मा के जन्म दिन पर पौधरोपण किया गया । ग्रुप द्वारा लगातार चार वर्षों से जन्मदिन पर पौधरोपण का अभिनव आयोजन करते आ रहे है ।आज इसी कड़ी में खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा के साथियो द्वारा मिलकर धान खरीदी केंद्र सेलूद में जामुन का पौधा लगाया। मिठाई भी बाँटकर जन्मदिन की खुशियाँ मनाई गई।इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति सेलूद के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बलराम वर्मा अजय सिह राजपूत कल्लू, कार्यक्रम संयोजक त्रिभुवन यदु टिल्लू,भागवत बंछोर, मोरध्वज साहू ग्राम पंचायत सेलूद के उपसरपंच चंचल यादव,खोमेश देवांगन,तामसेन साहू,शुभम साहू,अरुण राठौर, डोमेंद्र यादव,छोटू वर्मा,बसन्त चंद्राकर,प्रशान्त मौर्य, रोमन वैष्णव नारायण कुर्रे रुपेश साहू मनोज देवांगन,मनोज यदु,रेखराम ठाकुर सहित अन्य जन उपस्थित थे।

ग्राम सेलूद में मना मातर पर्व अखाड़ा में छोटे बच्चों ने दिखाये अपने करतब बच्चों का कुर्सी दौड़ भी हुआ

Image
ग्राम सेलूद में आज मातर पर्व का अयोजन किया गया जिसमें बच्चों का कुर्सी दौड़ के साथ बिसौहा यादव छेदुराम यादव के मार्गदर्शन में अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया ।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा जनपद सदस्य खिलेश बबलू मारकंडे सरपंच खेमिन साहू ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंछोर पूर्व सरपंच खेमलाल साहू संजय यादव मन्नू यदु चिंटु तामसेन साहू अनिल बनपेला प्यारेलाल साहू कौशल बनपेला दउवा राम वर्मा बलराम वर्मा उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल को पाटन अनुविभागिय पत्रकार संघ ने जामगांव एम के अंतिम जनसंपर्क कार्यक्रम में पहुँचकर पाटन में बीस लाख के भवन व दस लाख के अहाता निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

Image
पाटन में पत्रकार भवन और अहाता निर्माण पर संघ ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया  सेलूद** अनुविभागिय पत्रकार संघ पाटन के लिए भवन व अहाता निर्माण मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल द्वारा कराये जाने पर कल जनसंपर्क के अंतिम कार्यक्रम जामगाँव एम में जाकर इस निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया । यह भवन  नगर पंचायत पाटन में बनाने की शुरुआत हो गई। पाटन के जनसंपर्क कार्यक्रम में इसकीं भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया । पत्रकारो की मांग पर उन्होंने पाटन में पत्रकार भवन के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृतिं किया था। और अहाता निर्माण के लिए दस लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है । इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है । पत्रकार संघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित ओएसडी आशीष वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप का आभार जताया है। इस दौरान पत्रकार संघ के सुरेन्द्र शर्मा संजय बिजौरा ,सन्दीप मिश्रा,भेदप्रकाश वर्मा , टिकेद्र वर्मा, बलराम यादव, राजू वर्मा, किशन हिरवानी, अंचल पांडेय बलराम वर्मा द्वारिका साहू सहित सभी पत्रकार साथी मौजूद थे।