*सेलुद के बाजार चौक में कल लोक कला महोत्सव का होगा आयोजन* *छत्तीसगढ अंचल की प्रसिद्ध छः मंडलियाँ देगी प्रस्तुति**आदर्श क्लब के द्वारा लगातार आयोजन का यह तीसरा वर्ष*

सेलुद

*सेलुद के बाजार चौक में कल लोक कला महोत्सव का होगा आयोजन* 

*छत्तीसगढ अंचल  की प्रसिद्ध छः मंडलियाँ देगी प्रस्तुति*

*आदर्श क्लब के द्वारा लगातार आयोजन का  यह तीसरा वर्ष*


सेलुद***आदर्श क्लब बाजार चौक सेलुद,  हनुमान शिव समिति व समस्त ग्रामवासी  के तत्वाधान में 28 फरवरी दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से बाजार चौक सेलुद में लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया है । जिसमें छत्तीसगढ़ की अलग अलग विधा की  प्रसिद्ध  छः मंडलीयाँ अपने कार्यक्रम का प्रदर्शन करेगी । जिसमें प्रथम  श्री राम मानस मंडली ग्राम सेलुद द्वितीय  मां सरस्वती पंडवानी पार्टी कोडिया श्रीमती टोमीन  निषाद तृतीय संगम मानस परिवार ग्राम सुरगी राजनांदगांव  चतुर्थ मोर मयारू सुवा परिवार नरसिंहपुर आरंग रायपुर पंचम  न्यू जागृति जस झांकी परिवार मड़ियापार हिर्री दुर्ग षष्ठम रंग छत्तीसगढ़ ग्राम सुरगी राजनांदगांव का कार्यक्रम होगा ।  वही द्वितीय  सत्र के अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी अध्यक्षता ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन आशीष वर्मा जी विशेष अतिथि के रूप में डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन श्री राकेश ठाकुर अध्यक्ष साख समिति सेक्टर 1 जवाहर वर्मा पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्ग श्रीमती जयश्री वर्मा वरिष्ठ नागरिक श्री महेश्वर बंछोर अध्यक्ष गौठान समिति सेलुद श्रीमती सत्यभामा बंछोर अतिथि होंगे 
इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य  अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल अध्यक्षता ग्राम पंचायत  सेलुद की  सरपंच श्रीमती खेमीन  साहू  विशेष अतिथि ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेंद्र बंछोर  आदर्श क्लब बाजार  सेलूद के अध्यक्ष रूप राम साहू आदर्श क्लब बाजार चौक सेलुद  के उपाध्यक्ष तारेन्द्र बंछोर होंगे ।कार्यक्रम के उद्घोषक श्री गणेश राम युद्ध प्रदेश अध्यक्ष मंच संचालन समिति छत्तीसगढ़ महाराज श्री होमन दास वैष्णव द्वारा किया जायेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

भुपेश बघेल के तीन साल बेमिसाल है ।छत्तीसगढ के जनता के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं है

*शिक्षकों को मिल रहा है मुख्यमंत्री शाला एवम व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण* *आपदा के समय क्या और कौन कौन से उपाय कर सकते है इसकी जानकारी दी गई* *बी आर सी भवन पाटन में लग रहा है तीन दिवसिय प्रशिक्षण* *यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*