*पाटन ब्लाक से नवोदय में 19 व NMSE में 103 बच्चों का चयन हुआ है**उल्लास नवभारत के अंतर्गत 2515 असाक्षर लोगों का चिंहाकन किया गया है**यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*

*पाटन ब्लाक से नवोदय में 19 व NMSE में 103 बच्चों का चयन हुआ है*

*उल्लास नवभारत के अंतर्गत 2515 असाक्षर लोगों का चिंहाकन किया गया है*

*यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने  दिया*

सेलुद***विनोबा ऐप पर हुआ प्रशिक्षण  3 अप्रैल को स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम में पाटन विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय प्राथमिक शाला से एक-एक शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ उक्त प्रशिक्षण में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने प्रेरणा पोर्टल पर एंट्री, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,सीजी स्कूल में पंजीयन, NMSE परीक्षा, के बारे में नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रेरणा पोर्टल पर 12 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम आयोजन कर लेने वाले छात्रों का नाम भेजना  सुनिश्चित करे ।  इस वर्ष  नवोदय विद्यालय पाटन विकास खंड से 19 बच्चों का चयन हुआ है एवं NMSE  में इस वर्ष पाटन ब्लॉक से 103 छात्रों का चयन हुआ है जिसको प्रतिमा ₹1000 छात्रवृत्ति प्राप्त होगा।आगामी दिनों में NMSE परीक्षा में कार्य करने वाले शिक्षकों का बैठक लेकर कार्ययोजना बनाया जाएगा। विनोवा एप्प के लिए राज्य से आए मास्टर ट्रेनर्स दिनेश कुमार साहू ने विनोबा एप्प के बारे  में बताया कि किस तरह से शिक्षक अपने टी एल एम ,नवाचार को कैसे इसमे डाउनलोड कर सकते है कक्षा 1,2,3, री  एफ एलएन की जानकारी इनोवा एप्प  में किस प्रकार भरेंगे इसकी  जानकारी प्रदान किया ।विनोबा एप्प  में रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में संकुल समन्वयक खिलेश कुमार वर्मा एवम कमल देवांगन ने विस्तार से जानकारी प्रदान किया है उल्लास एप्प में 2515 असाक्षर को चिन्हांकन कर लिया गया है शेष असाक्षरों का सर्वे कार्य जारी है।विकास खंड स्रोत समन्वयक खिलावन चोपीडिया ने विनोबा में प्रत्येक शिक्षको का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है इस एप्प में सभी प्रकार के शिक्षण गतिविधियों ,सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन, FLN की जानकारी सभी शिक्षक अपने नवाचार को डाउनलोड कर ब्लॉक स्तर,जिला स्तर,राज्य स्तर पर प्रथम आने पर प्रमाण देकर प्रोत्साहित कर प्रत्येक शिक्षक को प्लेट फॉर्म प्रदान किया जाएगा ।उक्त कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे विकास खंड समन्वयक खिलावन चोपीडिया  संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा, अभिषेक वर्मा,कुशल किशोर निर्मल कर,राकेश कुमार सोनी,बसंत कुमार सोनवानी,जैनेन्द्र गंजीर,कौशल टिकरिहा सालिक राम ठाकुर  प्रज्ञा गुप्ता ,शिक्षक गण में जितेंद्र कश्यप, ममता साहू,धर्मेंद्र साहू,प्राची पंड्या, देवनारायण बघेल, भुनेश्वरी नेताम योगेश्वरी वर्मा,साखी राम साहू,खिलावन कुर्रे इस प्रकार प्रत्येक शाला से एक एक  विकास खंड  पाटन  उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

भुपेश बघेल के तीन साल बेमिसाल है ।छत्तीसगढ के जनता के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं है

*शिक्षकों को मिल रहा है मुख्यमंत्री शाला एवम व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण* *आपदा के समय क्या और कौन कौन से उपाय कर सकते है इसकी जानकारी दी गई* *बी आर सी भवन पाटन में लग रहा है तीन दिवसिय प्रशिक्षण* *यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*