समाज में एकता का संदेश देने के साथ विभिन्न कुरीतियो को बाबा ने दुर किया ** राकेश ठाकुर

समाज में एकता का संदेश देने के साथ विभिन्न कुरीतियो को बाबा ने दुर किया ** राकेश ठाकुर 

सेलुद **स्थानीय व परिक्षेत्रिय सतनामी समाज सेलुद द्वारा 26 दिसंबर को शाम चार बजे मिनी माता स्थल पाटन चौक सेलुद में गुरु घासीदास की 265 वी जयंती व कलश यात्रा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर ने कहा कि गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था, बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था थी  जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा।गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया। इसी प्रभाव के चलते लाखों लोग बाबा के अनुयायी हो गए। छत्तीसगढ़ में 'सतनाम पंथ' की स्थापना हुई। जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे सरपंच खेमीन साहु राजा राम गहिरवार सेवालाल अनंत बालाराम कोसरे दिलिप कुर्रे किरण सोनवानी गणेश राम राजा कोसरे भकूतुरिम गायकवाड चेतन जोशी खेमलाल साहु गीताराम बंजारे शिशुपाल महिलांगे दीपक जोशी पुनीत कुर्रे सहित  सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

भुपेश बघेल के तीन साल बेमिसाल है ।छत्तीसगढ के जनता के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं है

*शिक्षकों को मिल रहा है मुख्यमंत्री शाला एवम व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण* *आपदा के समय क्या और कौन कौन से उपाय कर सकते है इसकी जानकारी दी गई* *बी आर सी भवन पाटन में लग रहा है तीन दिवसिय प्रशिक्षण* *यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*