*महतारी न्याय योजना रथ पहुंची ग्राम सेलुद महिलाओं को किया जागरुक**महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ सरकार का अभिनव पहल**पाटन विधानसभा के ग्राम करसा में मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने किया शुभारम्भ*

फोटो 


*महतारी न्याय योजना रथ पहुंची ग्राम सेलुद महिलाओं को किया जागरुक*

*महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ सरकार का अभिनव पहल*

*पाटन विधानसभा के  ग्राम करसा में मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने किया शुभारम्भ*


*सेलूद*:_ *छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ* *यात्रा शुरू की गई है मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरुआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के करसा गांव से हुई शुभारंभ के तीसरे दिन यह रथ आज ग्राम पंचायत सेलूद पहुंचा और सेलूद बाजार में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महतारी न्याय रथ के माध्यम से सामाजिक सुधार के वीडियो के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया* *इनमें मुख्य रूप से भोर के किरण (टोनही प्रताड़ना) नन्हीं परी (भ्रूण हत्या) कैसे कहूं ना (नशामुक्ति) बोलते दरखास्त (मानव तस्करी) भंवर (साइबर क्राइम) खुशी (पास्को एक्ट घरेलू हिंसा गुडटच बैडटच) फुलवा (घरेलू हिंसा और नशा) अधिकार किसका (प्रसव पूर्व लिंग प्रशिक्षण दहेज प्रताड़ना) सार्थक (बाल श्रम और बंधुवा मजदूरी)* *फिल्मी शामिल है इसके साथ ही स्त्री शिक्षा नाबालिक का विवाह और उनका घर से भाग जाना जैसे विषयों को भी इसमें शामिल किया गया है*
*छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क के नए-नए आयामों के जरिए शासन अपनी विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करती है इसी कड़ी में बहुत पहले से चले आ रहे हैं सेलूद बाजार में छत्तीसगढ़ महतारी न्याय रथ के द्वारा एलईडी प्रोजेक्टर वैन के जरिए प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गई आसपास के गांव से बाजार पहुंचे महिलाओं ने इनको देखा समझा और शासन की महती योजनाओं को जाना इस अवसर पर सेलूद क्षेत्र जनपद सदस्य श्री खिलेश मारकंडे राज्य महिला आयोग रायपुर श्रीमती चंद्रिका जी श्रीमती सरोज अयगर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती तिलोत्तमा मोटघरे सहित आसपास के  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ग्रामीण मौजूद रहे*

Comments

Popular posts from this blog

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

भुपेश बघेल के तीन साल बेमिसाल है ।छत्तीसगढ के जनता के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं है

*शिक्षकों को मिल रहा है मुख्यमंत्री शाला एवम व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण* *आपदा के समय क्या और कौन कौन से उपाय कर सकते है इसकी जानकारी दी गई* *बी आर सी भवन पाटन में लग रहा है तीन दिवसिय प्रशिक्षण* *यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*