*शिक्षक अनकेश्वर महिपाल को मिला अक्षय शिक्षा प्रबोधक अलंकरण 2021 सम्मान**नवाचारी शिक्षक अनकेश्वर महिपाल अपने स्कुल में शिक्षा के क्षेत्र नीत नये कार्य करते रहते है* *पाटन विधानसभा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला केसरा में पदस्थ है*

फोटो 


*शिक्षक अनकेश्वर महिपाल को मिला अक्षय शिक्षा प्रबोधक अलंकरण 2021 सम्मान*

*नवाचारी शिक्षक अनकेश्वर महिपाल अपने स्कुल में शिक्षा के क्षेत्र  नीत नये कार्य करते रहते है* 

*पाटन विधानसभा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला केसरा में पदस्थ है*

सेलुद***रायगढ़ जिला के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं साहित्य सर्जक पूर्व जिला शिक्षाधिकारी स्व. अक्षयकुमार पाण्डेय की जयंती पर छत्तीसगढ़ स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण समारोह का आयोजन होटल अंश इन्टरनेशनल रायगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के चयनित शिक्षकों को अक्षय शिक्षा अलंकरण से सम्मानित किया गया।
 अक्षय शिक्षा अलंकरण समारोह में प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे शासकीय विद्यालयों  चयनित शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिसमें विकासखंड पाटन के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला केसरा के शिक्षक अनकेश्वर प्रसाद महिपाल को अक्षय शिक्षा अलंकरण के तहत अक्षय शिक्षा प्रबोधक अलंकरण 2021 से विभूषित किया गया। शिक्षक का चयन लिखित टेस्ट तथा साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। शिक्षक अनकेश्वर प्रसाद महिपाल विगत 12 वर्षों से विद्यार्थियों में शिक्षा की गुणवत्ता व सर्वांगीण विकास हेतु बेहतर प्रयास कर रहे हैं। 
राज्य स्तर पर किसी समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है। अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कुलसचिव डॉ के के तिवारी, विशेष अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुचित्रा त्रिपाठी, सतीश पांडे , प्रसिद्ध शिक्षाविद जया सड़ंगी ,रामचंद्र शर्मा, विवेकगिरी गौरकापा महराज उपस्थित थे।
 शिक्षक की इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक खिलावन सिंह चोपड़िया, प्राचार्य निशा जैन, संकुल शैक्षिक समन्वयक कुशल किशोर निर्मलकर, नारायण प्रसाद साहू , हेमंत कुमार सेन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन कुमार निर्मलकर, नुरेंद्र सिन्हा, कुलेश्वर ठाकुर, महावीर सिन्हा और  ग्रामवासी केसरा ने हर्ष व्यक्त किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*पाटन ब्लाक से नवोदय में 19 व NMSE में 103 बच्चों का चयन हुआ है**उल्लास नवभारत के अंतर्गत 2515 असाक्षर लोगों का चिंहाकन किया गया है**यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*

संदीप वर्मा को मिला छड़ी अब चलने में होगी मदद राधिका यादव को मिला व्हील चेयर उनको भी आने जाने में सुविधा होगी युवक कांग्रेस सेलुद का अभिनव पहल

💐 *कुरूद चलो* 💐 * कुरूद चलो*💐 *कुरुद चलो**छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज का 77 वाँ वार्षिक राज अधिवेशन* *1 जनवरी 2022 दिन रविवार को कलश यात्रा से प्रारम्भ होगा अधिवेशन*स्थान कुरूद भिलाई के पावन धरा पर आपके शुभ सानिध्य आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि :- * माननीय*श्री भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री छ ग शासन*)