संदीप वर्मा को मिला छड़ी अब चलने में होगी मददराधिका यादव को मिला व्हील चेयर उनको भी आने जाने में सुविधा होगी युवक कांग्रेस सेलुद का अभिनव पहल

फोटो 

संदीप वर्मा को मिला छड़ी अब चलने में होगी मदद

राधिका यादव को मिला व्हील चेयर उनको भी आने जाने में सुविधा होगी 

युवक कांग्रेस सेलुद का अभिनव पहल  

सेलुद***कहते हैं अगर आप किसी काम को दिल से करना चाहो तो रास्ते अपने आप बनते चले जाते हैं। इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और लोगों की मदद करते रहना यह बतलाता है कि आपके अंदर इंसानियत कूट-कूट कर भरी है। कोई समाग्री कितनी छोटी है बड़ी है यह मायने नहीं रखती है बल्कि उपयोग करने वाले की उपयोगिता से उनका महत्व बढ़ जाता है ।ग्राम सेलुद के युवा कांग्रेस के साथियों ने ऐसे ही दर्द को दुर करने की नई पहल शुरु की है और अपने आसपास जरुरतमंद लोगों को अपनी ओर से या शासन की मदद से सहयोग करने की अभिनव पहल शुरु किया है । इसी के तहत 22 मई को पटेल चौक सेलुद निवासी दीपक यादव की पुत्री राधिका यादव जो पचास प्रतिशत दिव्यांग है उनको समाज कल्याण विभाग व युवक कांग्रेस सेलुद  के प्रयास से व्हील चेयर दिया गया ।व्हील चेयर मिलने से राधिका यादव को आने जाने में सुविधा होगी । और आज दुर्घटना में दिव्यांग भाठापारा सेलुद निवासी संदीप वर्मा को छड़ी देकर उनके चलने में मदद को बढाने का काम किया है ।घर में जाकर छड़ी देने व हालचाल जानने जाने के  अवसर पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे मिडिया प्रभारी त्रिभुवन यदु उपसरपंच चंचल यादव शुभम् साहु मनोज देवाँगन खोमेश देवाँगन शामिल थे ।



Comments

Popular posts from this blog

महुदा में कल मनेगा 19वां भव्य पोला महोत्सव: बैल दौड़ और पारंपरिक खेलों का होगा आकर्षक आयोजन​*छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनूठी छटा: महुदा गांव में कल सजेगा 19वां पोला

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

*मटंग सरपंच अमित हिरवानी ने अनोखा कार्य करते हुऐ पूरा गाँव में बांटा करेले की सब्जी* *• तिज में माता बहनो के करू भात के लिए बाँटे गांव के सभी घर करेले,,*