*भाजपाइपो को देश में बढ़ती महंगाई पर भी जेल भरो आंदोलन करना चाहिए* *मुद्दाविहिन भाजपाइपो का जेल भरो आंदोलन असफल रहा* *बढ़ती मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ भाजपा को जेल भरो आंदोलन करना चाहिए*

फोटो 

*भाजपाइपो को देश में बढ़ती  महंगाई पर भी जेल भरो आंदोलन करना चाहिए* 

*मुद्दाविहिन भाजपाइपो का जेल भरो आंदोलन असफल रहा*  

*बढ़ती मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ भाजपा को जेल भरो आंदोलन करना चाहिए*

*पाटन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा ने कहा*

सेलुद। जनहित के मुद्दों से दूर भाजपा छत्तीसगढ़ में जहां मुद्दा विहीन हो गई है वहीं आंदोलन शब्द को भी मजाक बनाते सभा स्थल में भाजपा पदाधिकारी ही उपस्थित नहीं हुए ।आम ग्रामीण तो कोसो दुर रहे । भाजपा को गैसा सिलेंडर सहित अन्य वस्तुओं के बढते दामो पर केन्द्र सरकार के विरुद्ध जेल भरो आंदोलन चलाने की जरुरत है ।भाजपा  मुद्दाविहिन होने के कारण ऐसे मुद्दों पर जेल भरो आंदोलन कर रही है जिसका कोई तुक नहीं है ।  भाजपाइयों की नौटंकी से साफ हो गया की भाजपा को जनहित से कोई सरोकार नहीं है।

लोकसभा पाटन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा  ने कहा कि भाजपा को आंदोलन और संघर्ष शब्द की परिभाषा ही नहीं मालूम इसीलिए अपने ही सरकार के जारी आदेश और बेतुके मुद्दों पर नौटंकी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने धरना प्रदर्शन के नाम पर राजनीति करने वालों से आंदोलन से संबंधित जानकारी ही मांगी है  उनके आवाज को दबाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है अपनी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के आदेश की अज्ञानता के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर भाजपा मिथ्या आरोप लगाते हुए विधवा विलाप कर अपने नौटंकी  कर रहे हैं। भाजपा तो धार्मिक निजी मांगलिक आयोजनों के लिए भी अनुमति की अनिवार्यता नियम लागू की थी वे लोग लोकतंत्र में आंदोलन जैसे शब्द के लिए भद्दा मजाक कर रहे है यदि भाजपाइयों को आंदोलन धरना प्रदर्शन करना ही है तो  गैस के बढ़े दामों, युवाओं को रोजगार देने के नाम पर मोदी सरकार की वादा खिलाफी पेट्रोल डीजल में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, ट्रेन बंद करने की अविवेकपूर्ण नीति जैसे  जनमुद्दों पर करने का साहस करें।

Comments

Popular posts from this blog

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

*शिक्षकों को मिल रहा है मुख्यमंत्री शाला एवम व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण* *आपदा के समय क्या और कौन कौन से उपाय कर सकते है इसकी जानकारी दी गई* *बी आर सी भवन पाटन में लग रहा है तीन दिवसिय प्रशिक्षण* *यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*

*आज 11 जनवरी को सेलुद के बाजार चौक में एक दिवसिय भव्य व्हालीबाल प्रतियोगिता**दुरस्थ अंचल की टीमे ले रही है भाग प्रथम इनाम 7001 नगद व प्रतीक चिन्ह है**इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज शाम पांच बजे से बाजार चौक सेलुद में होगी*