*ग्राम सेलुद निवासी सेवामयी श्रीमती गिरजा ठाकुर को मिला सम्मान* *आदर्श क्लब के साथियों ने उसके सेवा भाव काम को देखकर दिया की पेड मोबाइल* *गिरजा को मोबाइल मिलने से ग्रामीणों को होगी सुविधा*

फोटो 

*ग्राम सेलुद निवासी सेवामयी श्रीमती गिरजा ठाकुर को  मिला सम्मान* 

*आदर्श क्लब के साथियों ने उसके सेवा भाव काम को देखकर दिया की पेड मोबाइल* 

*गिरजा को मोबाइल मिलने से ग्रामीणों को होगी सुविधा* 

सेलुद** *आदर्श क्लब बाजार चौक के सदस्यों द्वारा ग्राम सेलुद में सेवा के कार्य करने वाली श्रीमती गिरजा ठाकुर को की पेड मोबाइल देकर सम्मान किया गया ।गाँव के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति के साथ साथ सेवा कार्यों में निस्वार्थ सहयोग करने को देखकर आदर्श क्लब के साथियों ने उसके सेवा के काम में और  सहयोग मिले इस बात को दृष्टिगत रखते हुए उसे की पेड मोबाइल देने का कार्य किया है ।सार्वजनिक कार्यक्रमों में खाना बनाने से लेकर डिलवरी के समय माताओं के सेवा करने में तत्पर रहने वाली गिरजा ठाकुर वास्तविक में सम्मान की हकदार है । मोबाइल नहीं होने से उसे सेवा के कार्य के लिए ग्रामीणों को ढुढना पड़ता था ।और बहुत से गाँव वालो के साथ सम्पर्क नहीं हो पाता था  ।अब की पेड मोबाइल मिलने से लोगों के मोबाइल के माध्यम से उस तक पहुँचने में सुविधा होगी । गर्भवती महिलाओं की डिलवरी  के समय उनकी मदद से डिलवरी कराने में भी  ग्रामीणों को मदद मिलेगी । निशुल्क या बहुत कम शुल्क में लोगों के घर जन्मे नवजात बच्चे की देखभाल भी करती है ।दिन भर लोगों के घर  कोई न कोई काम करती रहती है ।कब सोती यह गाँव वाले समझ ही नहीं पाते है और बहुत कम समय में नींद पुरा कर पुनः पहट से ही अपने काम में लग जाती है।*इस अवसर पर समिति के सदस्य  जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे बलराम वर्मा झम्मन यदु तरुण जैन कीर्तन देवाँगन त्रिभुवन यदु  मनोज देवाँगन मोनु साहु विकास साहु  सहित अन्य उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

भुपेश बघेल के तीन साल बेमिसाल है ।छत्तीसगढ के जनता के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं है

*शिक्षकों को मिल रहा है मुख्यमंत्री शाला एवम व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण* *आपदा के समय क्या और कौन कौन से उपाय कर सकते है इसकी जानकारी दी गई* *बी आर सी भवन पाटन में लग रहा है तीन दिवसिय प्रशिक्षण* *यह जानकारी संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ने दिया*