*ग्राम सेलुद में अधुरे 400 मीटर सड़क को ठेकेदार द्वारा धीमी गति से करने व जान बुझकर मुख्यमंत्री की छवि धुमिल करने की बात कहकर स्थानीय निवासियों ने एस डी एम पाटन के नाम ज्ञापन सौपा*

पाटन विधानसभा के सबसे बड़े ग्राम सेलुद में बाजार चौक सेलुद से गांधी चौक सेलुद तक लगभग चार सौ मीटर सड़क निर्माण कार्य मुआवजा राशि के वितरण के विलंब के  कारण नहीं बन पाया था । मुआवजा राशि वितरण होने के कई महीनों बाद उस सड़क का निर्माण कार्य अमर इंफ्रा दुर्ग के ठेकेदार द्वारा 29 फरवरी 2022 से शुरु किया गया है।लेकिन लगभग इन दो माह में सिर्फ सड़क की खुदाई के साथ आधे अधुरे नाली व पुल पुलिया का निर्माण किया गया है ।ठेकेदार के धीमी गति से निर्माण  कार्य करने के कारण राहगीर के साथ स्थानीय निवासियों के नल कनेक्शन टुटने व घर के अंदर गाड़ी नहीं जाने से घर के  बाहर गाड़ी रखने के कारण बहुत परेशान है । स्थानीय जनप्रतिनिधियो व सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा भी बार बार निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कहने के बाद भी अब निर्माण कार्य आधा अधुरा व राहगीर को परेशान करने वाला है ।इन सब बातों को देखकर लगता है कि ठेकेदार द्वारा जानबुझकर मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्य कर मुख्यमंत्री के छवि को  धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ।इसलिए इस ठेकेदार पर शीघ्र कार्यवाही कर निर्माण कार्य को शीघ्र पुरा कराने की मांग आप से हम सब  कर रहे है ।

Comments

Popular posts from this blog

महुदा में कल मनेगा 19वां भव्य पोला महोत्सव: बैल दौड़ और पारंपरिक खेलों का होगा आकर्षक आयोजन​*छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनूठी छटा: महुदा गांव में कल सजेगा 19वां पोला

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

*मटंग सरपंच अमित हिरवानी ने अनोखा कार्य करते हुऐ पूरा गाँव में बांटा करेले की सब्जी* *• तिज में माता बहनो के करू भात के लिए बाँटे गांव के सभी घर करेले,,*