*नेपाल की धरती में पाटन के अचानकपुर निवासी रोहित साहु ने नाम रोशन कर आए*

रोहित साहू  पर्यावरण योद्धा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नेपाल में हुए सम्मानित


अचानकपुर के प्रगतिशील किसान रोहित साहू को गौ वंश आधारित प्राकृतिक खेती से जैव विविधता का संरक्षण संवर्धन एवं नवाचार कर रहे हैं इनके उत्कृष्ट नवाचार से केमिकल यूरिया के जगह पर देसी गौ माता के मुत्र से प्राकृतिक नत्रजन के रूप में 5 वर्ष तक 10 फसलो मैं परीक्षण अनुभव प्राप्त करके किसानों तक मीडिया सोशल मीडिया एवं प्रशिक्षण मंच  के माध्यम से लोगों को यूरिया के जगह में प्रयोग करने की जागरूकता ला रहा है 
इससे जो किसान इसे अपना रहे हैं उन किसानों की यूरिया खरीदने वाले रकम की बचत हो रहा है साथ में देसी गोमूत्र जब यूरिया के रूप में उपयोग करने लगेंगे तो प्रत्येक प्रकृति किसान को अपने घर पर गाय बांधना ही पड़ेगा गोमूत्र प्राप्त करने के लिए इससे किसानों का आर्थिक परिवर्तन आना ही आना है साथ में जल प्रदूषण वायु प्रदूषण धरती (मिट्टी) का क्षरण होने से भी बच रहा है  इनके द्वारा विकसित ग्रीन हाउस राइस देश भर 15 राज्य मैं उगाया जा रहा है जिसकी जानकारी आयोजन समिति को होने पर सम्मान प्राप्त करने के लिए  नेपाल के लुंबिनी में आयोजक समिति द्वारा आमंत्रित किया गया था और सम्मानित किया गया। रोहित साहू जैविक खेती में लगातार कार्य करते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पीपल, नीम, तुलसी अभियान नेपाल की संस्था ग्रीन यूथ ऑफ लुंबिनी नेपाल और कमला जलाधार संरक्षण अभियान जनकपुर नेपाल एवं दीदी जी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था यह सम्मान भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल भूटान के द्वारा चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विभिन्न कार्य करने हेतु प्रदान किया गया।

रोहित साहू को नेपाल सरकार के लुंबिनी प्रदेश के आर्थिक मामले एवं सहकारिता मंत्री सुषमा यादव ने के प्रमाण पत्र, मैडल, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया 

इस अवसर पर  डाक्टर धर्मेंद्र पटेल , मंटूसिंह , मनमोहन चौधरी मेयर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका अवधेश कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष लुंबिनी विकास कोष पशुपतिनाथ कोइराला सचिव पर्यावरण मंत्रालय लुंबिनी प्रदेश नेपाल मोहम्मद अकरम बांग्लादेश ,जेपी वर्मा निदेशक हर्बल एपीएस बिहार पटना भारत,दान बहादुर चौधरी पूर्व मंत्री लुंबिनी प्रदेश नेपाल  उपस्थित थे।
अवार्ड प्राप्त कर वापस आने पर खबरनामा ग्रुप के सदस्यों द्वारा सर्वश्री जवाहर वर्मा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष "पत्रकार भाई सुरेंद्र शर्मा "किशन हिरवानी " बलरामगुरुजी पत्रकार"  बलराम यादव जी  अन्य साथियों द्वारा बधाई दिया गया

Comments

Popular posts from this blog

महुदा में कल मनेगा 19वां भव्य पोला महोत्सव: बैल दौड़ और पारंपरिक खेलों का होगा आकर्षक आयोजन​*छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनूठी छटा: महुदा गांव में कल सजेगा 19वां पोला

*राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने औंसर पंचायत की स्वच्छता को सराहा* *स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया* *ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल ने दी जानकारी*

*मटंग सरपंच अमित हिरवानी ने अनोखा कार्य करते हुऐ पूरा गाँव में बांटा करेले की सब्जी* *• तिज में माता बहनो के करू भात के लिए बाँटे गांव के सभी घर करेले,,*