*खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने से सर्व छत्तीसगढ़ समाज भड़का*
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने से सर्व छत्तीसगढ़ समाज भड़का प्रदर्शन मे प्रदेश भर से कुर्मी समाज एवं सर्व छत्तीसगढ़ समाज के हजारों प्रतिनिधि सम्मलित हुए। पाटन ***छत्तीसगढ़ शासन द्रारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने से अक्रोशित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज सहित सतनामी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, साहू समाज, चंद्राकर समाज, एवं सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रदेश भर से हजारों की संख्या मे नया रायपुर में आयोजित धरना/प्रदर्शन मे भाग लिए।मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (DKSSY) का नाम बदला जाना यह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वपनदृष्टा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं जातिगत भेदभाव एवं कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्षरत डॉक्टर खूबचंद बघेल का ही नहीं अपितु मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सहित सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का ऐसा अनपेक्षित निर्णय छत्तीसगढ़ के म...